कोरबाछत्तीसगढ़

दीपका खदान के समीप नाले में मिली अज्ञात लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

एसईसीएल की दीपका  खदान के एमटीके नंबर-2 के पास स्थित नाले में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिससे रहस्य और बढ़ गया है।

मामले की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृत व्यक्ति खदान क्षेत्र में कैसे पहुंचा, और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। मामले को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें दुर्घटना, आत्महत्या या अन्य कारणों की भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

स्थानीय निवासियों में घटना को लेकर चिंता और दहशत का माहौल है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति लापता है या शव की पहचान कर सकता है, तो तत्काल दीपका थाना से संपर्क करें।

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़