छत्तीसगढ़

बाबा धाम: सड़क हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत, कई घायल; बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

बड़ी संख्या में लोग आते हैं बाबा धाम
देवघर। झारखंड के देवघर में मंगलवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में 18 कावड़ियों की मौत हो गई। दरअसल कांवड़ियों को लेकर जा रहा वाहन एक अन्य वाहन से टकरा गया, जिससे 18 कांवड़ियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को सुबह 4.30 बजे हुई, जब कांवड़ियों को ले जा रही बस मोहनपुर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले जमुनिया फॉरेस्ट इलाके में गैस सिलेंडर ले जा रहे वाहन से टकरा गई। 

मरने वाले सभी बिहार, गयाजी के मासूमगंज के बताए जा रहे हैं। 40 कांवरियों से भरी बस देवघर से बासुकीनाथ जा रही थी। देवघर से 18 KM दूर सामने से आ रहे सिलेंडर लदे ट्रक से बस टकरा गई।

पुलिस के मुताबिक, बस के ड्राइवर को नींद आ जाने के कारण हादसा हुआ। टक्कर के बाद ड्राइवर सीट समेत सड़क पर गिर गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

100 मीटर बिना ड्राइवर के चली बस

बस में सवार मोतिहारी के सुरेंद्र यादव ने बताया, ‘5 बजे सुबह बस देवघर की तरफ से आ रही थी। बस की LPG सिलेंडर से भरे ट्रक से टक्कर हुई। जिसके बाद ड्राइवर सीट समेत सड़क पर गिरा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चश्मदीद के मुताबिक, 100 मीटर गाड़ी बिना ड्राइवर के दौड़ी और ईंट के ढेर से टकरा कर रुक गई।’

सांसद निशिकांत दुबे बोले 18 कांवड़ियों की मौत हुई

झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी हादसे पर ट्वीट किया है। निशिकांत दुबे ने हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत का दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवर यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है । बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की हिम्मत दे

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़