
“प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी दिनांक 04.09.2026, दिन शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
उत्सव को लेकर संस्कार भारती नगर इकाई कोरबा पश्चिम नवधा पंडाल अयोध्यापुरी परिसर में व्यापक तैयारियाँ जोर-शोर से प्रारंभ हो गई हैं। प्रतिवर्ष की विभिन्न इनमें भगवान जन्माष्टमी उत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
दिनांक 4.09.2026 को सायं 4.00 बजे से 8.00 बजे तक परिसर में ‘लडडू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता’ आयोजित की जाएगी।
वहीं दिनांक 04.09.2026 को दोपहर 4.00 बजे से सायं 7.00 बजे तक 0 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए ‘श्रीकृष्ण बनो प्रतियोगिता’ आयोजित होगी।
इस अवसर पर सभी लोगों को आमंत्रित करते हुए अत्यंत हर्ष है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के अवसर पर संस्कार भारती कोरबा पश्चिमी एवं नवधा रामायण समिति अयोध्यापुरी के संयुक्त तत्व धाम में श्री कृष्ण रूप सजा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है अतः आप सभी अपने नन्हे मुन्ने बच्चों को श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों में सजा सजाकर इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं इस कार्यक्रम के बाद प्रत्येक वर्ग पर प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के अतिरिक्त सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा पर सभी लोगों नवधा पंडाल अयोध्यापुरी पर आमंत्रण है