कोरबाछत्तीसगढ़

13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार

सक्ती पुलिस ने 13 वर्षीय बालक कपिल कुमार केंवट की हत्या के सनसनीखेज मामले का  खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में परसदा खुर्द निवासी 22 वर्षीय हेमंत कुमार केंवट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते मासूम की हत्या कर शव को खेत में गाड़ दिया था।


पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई की रात आरोपी हेमंत कुमार, कपिल को चोरी का लोहा बेचकर पैसे दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। घर पहुंचने के बाद उसने गला दबाकर बालक की हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाने के लिए खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया और पहचान छिपाने की नीयत से मृतक के कपड़ों को दूसरे खेत में फेंक दिया।


बालक के लापता होने की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई लंबी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।


आरोपी की निशानदेही पर कार्यपालिक दंडाधिकारी, चिकित्सकीय दल और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में खेत से शव का उत्खनन किया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रापा और मृतक के कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।


पुलिस जांच में सामने आया कि करीब छह-सात महीने पहले हुए एक विवाद की जानकारी कपिल द्वारा अन्य लोगों को बताए जाने से आरोपी उससे नाराज था और उसी रंजिश में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट