कोरबाछत्तीसगढ़

जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से

फर्जी सर्प रेस्क्यूर सूची से सावधान रहें, केवल वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा अधिकृत रेस्क्यू टीम को ही दें रेस्क्यु कार्य हेतु सूचना – कोरबा वन मण्डल

कोरबा – सोशल मीडिया पर शिव फाउंडेशन के नाम से एक सूची प्रसारित की जा रही है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के सर्प रेस्क्यू करने वाले व्यक्तियों के मोबाइल नंबर प्रकाशित किए गए हैं, इस संबंध में कोरबा वन मण्डल की वनमण्डलाधिकारी प्रेमलता यादव के निर्देशानुसार उपवनमंडलाधिकारी सूर्यकांत सोनी ने स्पष्ट किया है कि उक्त सूची में शामिल व्यक्तियों को वन विभाग द्वारा सर्प अथवा अन्य वन्यजीवों के रेस्क्यू कार्य के लिए किसी भी प्रकार की आधिकारिक मान्यता या अनुमति प्रदान नहीं की गई है।

वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि सर्प या अन्य वन्यजीव से संबंधित किसी भी सूचना के लिए केवल वन विभाग द्वारा अधिकृत रेस्क्यू टीम अथवा विभाग के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 8817534455 पर ही संपर्क करें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अप्रामाणिक मोबाइल नंबरों पर सूचना देना या उन्हें रेस्क्यू कार्य के लिए बुलाना जनसुरक्षा एवं वन्यजीव संरक्षण, दोनों ही दृष्टि से जोखिमपूर्ण हो सकता है।

वन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिना विभागीय अनुमति एवं आवश्यक प्रशिक्षण के वन्यजीवों का रेस्क्यू करना विधिसम्मत नहीं है, ऐसे मामलों में वन्यजीवों को नुकसान पहुँचने के साथ-साथ आम नागरिकों की जान भी खतरे में पड़ सकती है, प्रशिक्षित एवं अधिकृत रेस्क्यू दल निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार ही रेस्क्यू कार्य करते हैं।

कोरबा वन मण्डल ने नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी भी फर्जी सूची, भ्रामक संदेश या अपुष्ट जानकारी को साझा न करें, यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति स्वयं को वन विभाग का अधिकृत रेस्क्यूर बताकर कार्य करता है, तो उसकी जानकारी तत्काल संबंधित वन परिक्षेत्र कार्यालय अथवा कोरबा वन मण्डल को दें।

आधिकारिक एवं सुरक्षित रेस्क्यू के सकारात्मक परिणाम:-
एन सी डी सी स्कूल सुभाष ब्लॉक में आज सूबेदार / उप निरीक्षक (SI) संवर्ग / प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) एक्जाम सेंटर था जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का आना चालू हो गया था तभी स्कूल के गेट में एक सांप दिखाई दिया जिस पर तत्काल स्कूल मैनेजमेंट ने वन विभाग रेस्क्यु टीम जितेंद्र सारथी को सूचना दिया फिर थोड़ी देर बाद वहां पहुंच कर कॉमन वुल्फ ( दण्ड करैत) नामक विषहीन सांप का रेस्क्यु किया गया तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया फिर उसे सुरक्षित प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेन्द्र सारथी Contact no. 8817534455

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी