कोरबाछत्तीसगढ़

BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर…

“जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड स्थित डेंगूनाला पुल के पास अभी एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवतियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल युवक को डायल-112 की मदद से तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कोयला से लदे ट्रेलर क्रमांक CG 12 BG 2932 और मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 CB 2635 के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवतियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरी युवक गंभीर रूप से घायल हो गई

घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मृतक युवतियों की शिनाख्त में जुटी हुई है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।  पुलिस जांच के बाद मृतक युवतियों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट