कोरबाछत्तीसगढ़

ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर।

कटघोरा-अंबिकापुर  को एक भीषण सड़क हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों नाबालिग स्कूली बच्चे स्कूटी से पोड़ी उपरोड़ा की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दो बच्चों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल, कोरबा रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर जाम लगा दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम समाप्त कराने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक बच्चों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट