कोरबाछत्तीसगढ़

जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की खुशहाली की मांगी कामना..

“रायपुर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निकाली गई। राजधानी के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए।

इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। दोनों ने सनातन परंपरा के अनुसार ‘छेरा-पहरा’ की रस्म निभाते हुए सोने की झाड़ू से रथमार्ग का प्रतीकात्मक शुद्धिकरण किया। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की प्रतिमाओं को रथ पर विराजमान किया गया। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में रथयात्रा का शुभारंभ हुआ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ किसानों के आराध्य और अन्नदाता के रक्षक हैं। उनकी कृपा से समय पर वर्षा होती है, खेतों में हरियाली आती है और किसानों के जीवन में समृद्धि आती है। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ से प्रदेश में भरपूर वर्षा, अच्छी फसल और छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास की प्रार्थना की। वहीं, राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा, समानता और लोककल्याण का संदेश देने वाला महापर्व है। ऐसे आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत को और अधिक मजबूत बनाते हैं

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी