कोरबाछत्तीसगढ़

दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़

“जिले के दर्री थाना क्षेत्र स्थित हसदेव डेम में मंगलवार सुबह एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर दर्री थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान नंदिनी मेहर, पिता नरेश मेहर, निवासी नीलगिरी सिंचाई कॉलोनी, दर्री थाना के पीछे  में हुई है

। बताया जा रहा है कि नंदिनी एक ब्यूटी पार्लर में काम सीखने जाती थी। 11:00 सुबह से गुम थी और दूसरे सुबह 7:00 बजे सूचना मिली की दर्री डेम पर एक अज्ञात लड़की की लाश मिली है परिजनों को उसके घर पर नहीं होने की जानकारी थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि हसदेव डेम में एक युवती का शव दिखाई दिया है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

दर्री थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।”

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट