छत्तीसगढ़

सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला

“सक्ती जिले में थर्माकोल पेपर कटर से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने युवक के गले और सीने पर लगातार वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

घायल का इलाज फिलहाल बिलासपुर के अस्पताल में जारी है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है, जहां वार्ड क्रमांक 1 निवासी कृष्णा सारथी ने पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद को लेकर अभय चौहान उर्फ साहिल उर्फ बोंगा पर थर्माकोल पेपर कटर से हमला कर दिया। हमले में युवक के गले और सीने जैसे संवेदनशील अंगों पर गंभीर चोटें आईं। पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती, फिर जांजगीर और बाद में बिलासपुर रेफर किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए घटना में इस्तेमाल किया गया खून लगा थर्माकोल पेपर कटर भी पुलिस को सौंप दिया, जिसे जब्त कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़