कोरबाछत्तीसगढ़

ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष

“वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को नया नेतृत्व मिल गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष के प्रस्ताव तथा सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से राजकुमार यादव को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया।

निर्वाचन की घोषणा के बाद सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार यादव ने संगठन के प्रति विश्वास जताने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वे पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उनकी प्राथमिकता वेदांत क्षेत्र के सभी ठेकेदारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान और उनके अधिकारों के लिए संगठित एवं मजबूती से आवाज उठाना होगी।उन्होंने कहा कि एसोसिएशन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाएगा। संगठन के प्रत्येक सदस्य को उसकी योग्यता और अनुभव के अनुरूप कार्य उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि सभी को समान अवसर और सम्मान मिल सके।

साथ ही प्रबंधन और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ठेकेदारों से जुड़े मुद्दों का सकारात्मक समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

राजकुमार यादव ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही ठेकेदारों की सबसे बड़ी ताकत होता है। सभी सदस्यों के सहयोग से वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन को नई पहचान दिलाने और संगठनात्मक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि राजकुमार यादव के नेतृत्व में एसोसिएशन ठेकेदारों के हितों की प्रभावी आवाज बनेगा और संगठन भविष्य में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -