कोरबाछत्तीसगढ़

छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल।

कोरबा में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। बुधवार दोपहर जिले के छुरी क्षेत्र स्थित राज ज्वैलर्स में तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े खूनी लूट की वारदात को अंजाम देकर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

बदमाशों ने दुकान संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया और घायल अवस्था में छोड़कर दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों आरोपी अचानक राज ज्वैलर्स की दुकान में घुसे और लूटपाट करने लगे। जब दुकान संचालक ने उनका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर लगातार चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद संचालक जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी दुकान में रखे कीमती सोने-चांदी के आभूषण समेटकर मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भीड़ दुकान के बाहर जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल संचालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान में हुई इस खूनी लूट की वारदात ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। इस वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -