कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा जिले के जटगा चौकी क्षेत्र के ग्राम धनवार में भारी बारिश के कारण धंसा कुआं

मलबे में एक ही परिवार के तीन सदस्य के दबने की जताई जा रही आशंकअब तक नहीं मिला एक भी सदस्य-रेस्क्यू जारी


कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत जटगा चौकी क्षेत्र के ग्राम धनवार में एक हादसा हुआ हैं। जानकारी के अनुसार यहां एक कच्चा कुंआ अचानक धंस गया। जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्य लापता हो गए हैं। कुएं के पास मिली चप्पलों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि ये तीनों उसी कुंए में दबे हो सकते हैं
जानकारी के अनुसार ग्राम के एक ग्रामीण ने गर्मी के दौरान पानी की जरूरत को देखते हुए अपने खेत में एक कच्चा कुंआ खुदवाया था, जिसकी गहराई लगभग 40 फीट बताई जा रही है। बारिश के चलते मिट्टी कमजोर पड़ गई और सोमवार को यह कच्चा कुंआ धंस गया।


घटना स्थल पर ग्रामीण के साथ उनकी पत्नी और बेटा की चप्पलें मिली हैं। इस आधार पर यह माना जा रहा है कि तीनों उस समय कुंए के पास मौजूद थे और धंसने से उसकी चपेट में आ गए। पड़ोसियों को जब इस हादसे की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। टीआई डी.एन. तिवारी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आपदा बचाव दल को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस घटना से परिवार व ग्राम में मातम पसर गया है।

    You cannot copy content of this page

    Latest
    कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट