कोरबाछत्तीसगढ़

पसार खेत रेंज पर  घर में घुसा 11 फीट लंबा किंग कोबरा; किया गया सुरक्षित रेस्क्यू –

वनमंडल के पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में रविवार को एक 11 फीट लंबा किंग कोबरा घर में घुस गया। सांप को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी

। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी की टीम के सदस्य जितेंद्र सारथी और सीनियर फील्ड ऑफिसर सिद्धांत जैन ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

टीम ने सभी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सांप को बिना नुकसान पहुंचाए पकड़ा। स्वास्थ्य जांच के बाद जंगल में छोड़ा गया रेस्क्यू के बाद किंग कोबरा का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास वाले घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

रेस्क्यू के दौरान सरपंच किशन कुमार राठिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कोरबा में 50 से ज्यादा किंग कोबरा का रेस्क्यू वनमंडलाधिकारी (DFO) प्रेमलता यादव ने बताया कि कोरबा जिले में अब तक 50 से अधिक किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है।

  मानव और वन्यजीवों के बीच बेहतर सहअस्तित्व का उदाहरण है। भारत का सबसे लंबा विषैला सांप किंग कोबरा भारत का सबसे लंबा विषैला सांप माना जाता है। इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 के तहत विशेष कानूनी संरक्षण प्राप्त है। यह जंगलों में अन्य सांपों की संख्या को नियंत्रित कर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है

। कोरबा में ही मिलता है किंग कोबरा विशेषज्ञों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में किंग कोबरा केवल कोरबा जिले के वन क्षेत्रों में पाया जाता है। इसकी मौजूदगी स्वस्थ जंगल और समृद्ध जैव विविधता का संकेत मानी जाती है। इसके संरक्षण के लिए जेनेटिक्स-टेलीमेट्री स्टडी और कुछ वन क्षेत्रों को संरक्षित क्षेत्र घोषित करना आवश्यक है।

वन विभाग की अपील वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो घबराएं नहीं और उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें।

You cannot copy content of this page

Latest
स्कूल के बाउंड्री बाल को तोड़ता हुआ स्कूल परिसर पर ट्रेलर, बड़ा हादसा टला कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।