कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत

“कोरबा प्रेस क्लब के सत्र 2026-28 के लिए संपन्न चुनाव में सह सचिव पद के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस पद के लिए हुए मुकाबले में हरीश तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 72 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों और पत्रकार साथियों में खुशी की लहर दौड़ गई।फ़िल्म सूचियां और थिएटर शो का समय निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जारी आधिकारिक परिणाम के अनुसार सह सचिव पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें हरीश तिवारी को सर्वाधिक 72 वोट प्राप्त हुए।

  हरीश तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों पर स्पष्ट बढ़त बनाते हुए सह सचिव पद पर विजय हासिल की। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद प्रेस क्लब परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने हरीश तिवारी का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। पत्रकार साथियों ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

विजय के बाद हरीश तिवारी ने कोरबा प्रेस क्लब के सभी मतदाता पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जिस विश्वास और समर्थन के साथ उन्हें चुना है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब के विकास, पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा। कोरबा प्रेस क्लब चुनाव की पूरी प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी और निर्वाचन टीम की निगरानी में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी