कोरबाछत्तीसगढ़

आकर्षण का केंद्र बना 6 फीट लंबी जटाओं वाली सौ वर्षीय रामकली

“श्रीराजीवलोचन मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज़ से आए श्रद्धालु भगवान श्रीराजीवलोचन और श्री कुलेश्वरनाथ महादेव के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं

इसी बीच मंदिर परिसर में सौ वर्ष उम्र के करीब बुजुर्ग महिला रामकली श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। करीब साढ़े तीन फीट कद की रामकली मंदिर के चबूतरे पर बैठी रहती हैं। उनके सामने देवताओं की तस्वीरें रखी होती हैं और सिर से निकलती लगभग 6 फीट लंबी व 4 इंच चौड़ी लट (जटाजूट) को वे फैला कर रखती हैं। पूछने पर उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनके सिर पर यह लट उग आई थी। परिवारजनों द्वारा कई बार मुंडन करवाने के बावजूद यह समाप्त नहीं हुई और समय के साथ और भी बढ़ती चली गई। रामकली का कहना है कि यह भोलेनाथ का प्रसाद है और उन्हीं की कृपा से उन्हें यह आशीर्वाद मिला है।

जब उनसे पूछा गया कि इतनी लंबी लट का वजन महसूस होता है या नहीं, तो उन्होंने सहज भाव से कहा कि “ऊपरवाले ने जिस हालत में रखा है, उसी में रहना है।” उन्होंने बताया कि वे लगातार 15 दिनों तक मंदिर परिसर में ही बैठेंगी। जानकारी के अनुसार रामकली बेलटुकरी गांव की निवासी हैं। उनकी अनोखी लट को देखकर श्रद्धालु स्वतः ही उनकी झोली में दान डाल रहे हैं। श्रीराजीवलोचन मंदिर परिसर में भगवान को चढ़ाए जाने वाले प्रसिद्ध अटिका प्रसाद के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है। चावल से बने इस प्रसाद की विशेषता यह है कि यह लंबे समय तक खराब नहीं होता और स्वाद भी बेहतरीन रहता है। राजीव लोचन के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु अटिका प्रसाद के रूप में अवश्य ले जाते हैं। राजिम मेले में बच्चों को लुभाने वाली बांबे मिठाई का बाजार इन दिनों खूब गर्म है।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -