कोरबाछत्तीसगढ़

सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर –

“जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार को दोपहर सड़क हादसे में कोरबा का एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए तत्काल आगे की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि सफेद कलर की महेंद्रा बोलेरो न्यूओ वाहन क्रमांक सीजी 12 बीजे 8333 में कोरबा सीतामणी मुख्य मार्ग निवासी गौरव अग्रवाल सवार थे जो वाहन चला रहे थे।

गौरव पेशे से व्यापारी हैं और किसी काम से बिलासपुर गए हुए थे जहां से वापस लौटते समय भारतमाला मुख्य मार्ग गुमिया के पास अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस घटना के बाद उसे काफी चोंटे आईं और राहगीरों ने किसी तरह वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल के लिए रवाना किया गया। लोगों की मानें तो वाहन की रफ्तार काफी तेज थी जो अनियंत्रित होकर बीच डिवाइडर से टकराते हुए बीच सड़क पर पलट गई।

इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल संबंधित हरदी बाजार थाना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई। हरदीबाजार थाने में पदस्थ एएसआई कृपा शंकर दुबे ने बताया कि घटना की सूचना मिलती ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल का हाल-चाल जाना।

बताया जा रहा है कि रफ्तार तेज थी और अचानक झपकी आने के कारण यह घटना सामने आई है। इस घटना में क्षतिग्रस्त वाहन को थाना लाया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि गौरव अग्रवाल को चोट आई है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कर गया है जहां उनका उपचार अभी जारी है।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -