कोरबाछत्तीसगढ़

पुलिस प्रताड़ना से तंग युवक ने की खुदकुशी, मरने से पहले दोस्तों को भेजा लाइव वीडियो

“कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पताड़ी गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक ने मौत से पहले एक वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेजा, जिसमें उसने पुलिस द्वारा की जा रही कथित प्रताड़ना से परेशान होने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार युवक ने वीडियो में स्पष्ट कहा कि उसे अपने परिवार से किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं थी, लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों की गालियों और दबाव के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद उसने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद जांच शुरू कर दी।

इस संबंध में उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि युवक की आत्महत्या की सूचना मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -