कोरबाछत्तीसगढ़

पद का दुरुपयोग व मनमानी करने में मस्त पोड़ी उपरोड़ा बीईओ : महीनों से गायब सहायक शिक्षक पर मेहरबान हो देते आ रहे वेतन, भर्राशाही उजागर होने बाद अब लीपापोती के प्रयास में लगे

0 बीईओ के करतूतों की शिकायत कलेक्टर व शिक्षा संयुक्त संचालक से करने की तैयारी में शिक्षक संघ.


कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:- कलेक्टर कुणाल दुदावत जहां एक तरफ जिले के सभी स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता व परिणाम में सुधार लाने के लिये प्रयास कर रहे है, छात्रों को पढ़ाई एवं परीक्षावधि में किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी कर रखे है। लेकिन दूसरी तरफ पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के. राजेश्वर दयाल अपने पद का दुरुपयोग कर मनमानी करने में लगे है। उन्होंने महीनों से अनुपस्थित एक सहायक शिक्षक को नियम विरुद्ध नियमित वेतन देते आ रहे है। यह भर्राशाही उजागर होने के बाद पोड़ी बीईओ कार्यालय में हड़कंप मचा है और मामले पर लीपापोती का प्रयास किया जा रहा है।

जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय के पिपरिया संकुल अंतर्गत प्राथमिक शाला सुवारघुटरा में युक्तियुक्तकरण के तहत नियुक्त सहायक शिक्षक शशि प्रकाश सिंह, जिन्होंने 29 जुलाई 2025 को शाला में ज्वाइनिंग दी और जिसके बाद से लगातार अनुपस्थित रहते आ रहे है, उस शिक्षक पर बीईओ के. राजेश्वर दयाल इतने मेहरबान है कि किसी प्रकार के कार्रवाई करने के बजाय उल्टे समय पर नियमित वेतन देते आ रहे है। सहायक शिक्षक शशि प्रकाश 07 माह से शाला में नियमित अनुपस्थित चल रहे है, जिसके कारण स्कूल में पढ़ाई काफी प्रभावित हुई है तथा वर्तमान बच्चों के परीक्षाकाल का भी दौर चल रहा है। इस अनुपस्थिति अवधि का उसे बकायदा 3.40 लाख से अधिक का वेतन भी जारी किया जा चुका है। अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कार्य संपादित करने वाले बीईओ के. राजेश्वर दयाल पद के मद में इतने चूर है कि उन्होंने सारे नियम- कायदे को हासिये पर रख दिया और अपनी मनमानी को अंजाम देते हुए महीनों शाला से अनुपस्थित शिक्षक को नियमित वेतन का लाभ दिलाया। बीईओ का यह कृत्य सामने आने के बाद बीते 13 मार्च 2026 को “पोड़ी उपरोड़ा बीईओ की मेहरबानी : बिना छुट्टी महीनों तक अनुपस्थित शिक्षक उठा रहा वेतन, कार्यशैली पर उठे सवाल” शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबर प्रसारित कर मामले को उजागर किया। जिसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा में हड़कंप मचा हुआ है और बिना उपस्थिति वेतन भुगतान मामले पर लीपापोती के अथक प्रयास में लगे हुए है। देखने वाली बात है कि पद का दुरुपयोग और मनमानी में मस्त बीईओ के कारनामों पर जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। बहरहाल अपने मनमाने कार्यशैली को लेकर अनेक आरोपों से घिरे बीईओ के. राजेश्वर दयाल के करतूतों की शिकायत शिक्षक संघ द्वारा जिला कलेक्टर व शिक्षा संयुक्त संचालक बिलासपुर से करने की तैयारी में है।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -