कोरबाछत्तीसगढ़

नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार –

” दर्री पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्ता

दर्री पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी को जयपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया है। नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया है।  दिनांक 19.01.2026 को थाना उपस्थित आकर नाबालिक के माता-पिता के द्वारा एक लिखित आवेदन सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी नाबालिक बेटी को गोपालपुर निवासी सूर्यप्रकाश यादव बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चला गया है जिसकी रिपोर्ट पर दर्री पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। मामले की गंभीरता से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले, नगर पुलिस दर्री  विमल कुमार पाठक के द्वारा नाबालिक अपहृत बालिका की पता तलाश करने के संबंध मे त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक नागेश तिवारी के मार्गदर्शन मे तत्काल सउनि संतोष कुमार ताण्डी, आरक्षक संजय कश्यप, कृष्णा तिवारी, महिला आरक्षक शीतला उईके की टीम घटित कर जयपुर (राजस्थान) रवाना किया नाबालिक अपहृता को आरोपी सूर्यप्रकाश यादव  पिता स्व. कृष्ण कुमार यादव उम्र 20 वर्ष     के पास से बरामद किया गया,आरोपी को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर नाबालिक अपहृता को बहला फुसलाकर भगाकर जयपुर (राजस्थान) लेकर चले जाना और उसके साथ शारीरिक शोषण करना स्वीकार किया गया बाद उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।   उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे निरीक्षक नागेश तिवारी उप निरीक्षक रश्मि थामस, सउनि संतोष कुमार ताण्डी, प्रधान आरक्षक मोतीलाल पोर्ते, आरक्षक संजय कश्यप, कृष्णा तिवारी, महिला आरक्षक शीतला उईके की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -