कोरबाछत्तीसगढ़

भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा व रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भीड़

कोरबा रविशंकर नगर में धर्म, आस्था और भक्ति के वातावरण के बीच भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर कपिलश्वर शिव मंदिर से निहारिका साडा स्थित शिव मंदिर के लिये नगर भ्रमण पर निकले। कलश यात्रा के दौरान जयकारों,भजन-कीर्तन बैंड बाजा और ढोल-नगाड़ों से पूरा नगर शिवमय हो उठा।


कलश यात्रा के पश्चात आयोजन स्थल पर श्रीमद्भागवत एवं शिव महापुराण कथा का आरंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अयोध्या से आये कथा वाचक श्री हनुमान दास जी द्वारा भगवान शिव की महिमा, भक्ति, वैराग्य तथा मानव जीवन में धर्म और सदाचार के महत्व पर भावपूर्ण प्रसंग सुनाए गए। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति में लीन नजर आए।
कपिलश्वरनाथ महिला मंडल सेवा समिति के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई थी।

समिति कि संरक्षिका श्रीमती सुधा झा ने इस शिव महापुराण कथा और रूद्र महायज्ञ मे अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी