कोरबाछत्तीसगढ़

खटिया आंदोलन ने जोर पकड़ा अमित जोगी के पहुंचते ही गरम माहौल

औद्योगिक क्षेत्र बालको में श्रमिकों के कथित शोषण के खिलाफ चल रहा आंदोलन अब तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री  सुपुत्र अमित जोगी ने ‘खटिया आंदोलन’ शुरू कर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  अमित जोगी आंदोलन स्थल पर पहुंचे और खटिया पर बैठकर प्रदर्शन करते हुए आंदोलनकारियों का समर्थन किया।

स्थानीय मुद्दों और श्रमिकों की समस्याओं को लेकर यह आंदोलन पहले से ही जारी था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। अमित जोगी ने आंदोलनकारियों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रबंधन पर श्रमिकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक मजदूरों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

अमित जोगी के आंदोलन स्थल पर पहुंचने की सूचना मिलते ही प्रशासन भी सतर्क हो गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

वहीं आंदोलन में राजनीतिक रंग आने के बाद बालको प्रबंधन की चिंता भी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि इस हस्तक्षेप के बाद मामला और अधिक तूल पकड़ सकता है। फिलहाल आंदोलन स्थल पर स्थिति शांतिपूर्ण है, लेकिन माहौल काफी गरमाया हुआ है।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -