कोरबाछत्तीसगढ़

ACB कंपनी के ट्रेलर से युवक की मौत पर 24 घंटे बाद मिला न्याय, जन-आक्रोश के समक्ष प्रशासन झुका,आंदोलन समाप्त


कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र में आर्यन कोल इंडियन वेरीफिकेशन लिमिटेड कंपनी (ACB Company) की कोयला गाड़ी ट्रेलर की चपेट में आने से कोहड़िया ग्राम के एक युवक की स्पॉट पर हुई दर्दनाक मौत के बाद उपजा भारी जन-आक्रोश आज 24 घंटे के सफल चक्काजाम आंदोलन के बाद समाप्त हुआ आंदोलनकारियों और मृतक के परिजनों को उचित न्याय और ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीणों और आम नागरिकों ने जाम खोला ।

​दीपका में एसीबी कंपनी में कार्यरत, कोरबा नगर निगम के कोहड़िया ग्राम निवासी युवक को कंपनी के ट्रेलर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कुचल दिया था, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई इस हृदय विदारक घटना के विरोध में कोहड़िया ग्राम के ग्रामीणों, दीपका के आम नागरिकों तथा विभिन्न संगठनों ने तत्काल 24 घंटे का चक्काजाम शुरू कर दिया गहन तनाव और गोबरघोरा तथा एक अन्य वार्ड के पार्षदों और पुलिस प्रशासन के बीच हुई तीखी बहस के बाद अंततः एसीबी कंपनी प्रबंधन, पुलिस प्रशासन और दीपका तहसील कार्यालय के अधिकारियों के समक्ष निम्नलिखित सार्थक निर्णय और समझौता हुआ ।

  1. ​तत्काल आर्थिक सहायता:- मृतक के पीड़ित परिवार को ₹2 लाख रुपए का तत्काल मुआवजा दिया गया ।
  2. ​स्थायी रोजगार:- पीड़ित परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी प्रदान करने पर सहमति बनी ।
  3. पीड़ित परिवार को पेंशन:- मृतक युवक के परिवार को आजीवन पेंशन कंपनी द्वारा सुनिश्चित किया गया ।
  4. ​प्रदूषण नियंत्रण:- गोबरघोरा, विजयनगर, दीपका की ओर सहित चाकाबुड़ा के बीच से गुजरने वाले मार्ग पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने का आश्वासन दिया गया ताकि कोयला परिवहन से होने वाले प्रदूषण से मुक्ति मिल सके ।

पीड़ित परिवार को उचित न्याय मिलने और सभी मांगों पर प्रशासन एवं कंपनी की मुहर लगने के बाद 24 घंटे से चल रहे चक्काजाम आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की गई यह आंदोलन क्षेत्र में जनशक्ति और एकजुटता की जीत के रूप में देखा जा रहा है ।

  1. ना ।

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़