कोरबाछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में बच्चों ने जाना जीवन में वन्य जीव जन्तु का महत्व।

कोरबा – शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोरबा में संचालित रा.से.यो. इकाई क्रमांक 171 द्वारा ग्राम तरदा में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के 45 स्वयंसेवक उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

आज के विशेष सत्र में नोवा नेचर(वाइल्डलाइफ )के वन्यजीव विशेषज्ञ जितेंद्र सारथी को आमंत्रित किया गया था जिसमें जितेंद्र सारथी एवं वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम सदस्य बबलू मारवा पहुंचे सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ी महतारी की प्रतिमा में मालिया अर्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, उसके पश्चात अतिथियों का पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया उसके बाद स्वयंसेवकों को जैव विविधता का महत्व,वन एवं वन्यजीव संरक्षण की भूमिका,


तथा साँपों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल, रोचक और वैज्ञानिक तरीके से समझाई। उनके मार्गदर्शन से बच्चों में पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता और भी गहराई से विकसित हुई।

जितेंद्र सारथी ने कहा इस तरह के कार्यक्रमों में वन्य जीव के महत्व का पाठशाला रखना चाहिए ताकि बच्चें वन्य जीवजन्तु के महत्व को समझे और उनका संरक्षण करने में आगे आए।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट