कोरबाछत्तीसगढ़

परिवहन विभाग की लापरवाही काले धुएं का गब्बर छोड़ता हुआ ट्रक

जिले में पर्यावरण प्रदूषण और सड़क सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। एनएच-130 पर कटघोरा से अंबिकापुर मार्ग पर पेट्रोल परिवहन करने वाला वाहन (सीजी 07-सीई-6836) धुआं उगलते हुए दौड़ता रहा।

गाड़ी के साइलेंसर से इतनी मात्रा में काला धुआं निकल रहा था कि सामने से आती गाड़ियां तक दिखाई नहीं दीं। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और बड़े हादसे की आशंका बनी रही।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर काले धुएं का बादल छा गया था। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे वाहन न केवल पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे हैं, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान के लिए भी खतरा बने हुए हैं। अचानक धुएं के बीच फंसने पर चालक संतुलन खो सकते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाएं होना तय है।विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए कड़े नियम बनाए हैं। प्रत्येक वाहन के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) होना अनिवार्य है। इसके बावजूद यदि कोई वाहन अत्यधिक धुआं छोड़ते हुए पाया जाता है, तो परिवहन विभाग को उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। लोगों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि विभाग की लापरवाही साफ नजर आ रही है। यदि समय रहते इस तरह के वाहनों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो सड़क दुर्घटनाओं और पर्यावरण प्रदूषण की समस्या और गंभीर हो सकती है।”

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट