कोरबाछत्तीसगढ़

उरगा थाना क्षेत्र का मामला: नाबालिक से छेड़छाड़ पर कोथारी का युवक गिरफ्तार –

“उरगा थाना क्षेत्र का मामला: नाबालिक से छेड़छाड़ पर कोथारी का युवक गिरफ्तार थाना उरगा पुलिस ने नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी की पहचान शिवा कुर्रे पिता ननकी प्रसाद कुर्रे उम्र 19 वर्ष निवासी कोथारी थाना उरगा, जिला कोरबा के रूप में हुई है।   पीड़िता की माता ने थाना उरगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 12 अगस्त 2025 को उसकी नाबालिक पुत्री स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपनी बड़ी बहन के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी शिवा कुर्रे मोटरसायकल से आया और गंदी नियत से पीड़िता की कमर और पीठ को छुआ। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी कई बार ऐसी हरकत कर चुका है।   शिकायत के आधार पर थाना उरगा में अप.क. 354/2025 धारा 74, 296 बीएनएस एवं 08 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी को 16 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।   वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश तिवारी, प्रआर 365 राजेन्द्र पाल सिंह मरकाम, आर. 730 महासिंह सिदार, आर. 52 नितेश तिवारी, आर. 106 अजय यादव, आर. 146 दौलत कैवर्त एवं आर. 835 नरेश कंवर की सराहनीय भूमिका रही

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़