कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा करंट की चपेट में आने से हाथी की मृत्यु जताई जा रही आशंका-वन विभाग में मची अफरा-तफरी

जंगल के भीतर मिला शव


कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में एक नर हाथी का शव मिलने से वन विभाग में अफरा-तफरी मच गयी हैं। वन विभाग इस हादसे के बाद सकते में हैं।


जानकारी के अनुसार कुदमुरा और बैगामार जंगल के भीतर हाथी का शव पाया गया है। करंट की चपेट में आने के कारण हाथी की मृत्यु होने की आशंका जताई जा रही हैं। वन विभाग इस मामले की जांच में जुट गया है, लेकिन अभी तक अधिकृत तौर पर कोई बयान नहीं आया है। इस मानले में स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथी की मौत सामान्य करंट लगने से हुई है, लेकिन इसे झटके वाले तार से जोड़कर प्रचारित किया जा रहा है।


इस घटना से यह तो स्पष्ट हो गया हैं कि, जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए शिकारी अब भी करंट का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें रोकने के लिए वन विभाग के पास कोई ठोस कार्य योजना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

    You cannot copy content of this page

    Latest
    ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़