कोरबाछत्तीसगढ़

अवैध शराब परिवहन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 35 पाव देशी प्लेन शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त…

“अवैध शराब परिवहन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 35 पाव देशी प्लेन शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त…

सक्ती पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 35 पाव (लगभग 06.3 लीटर) देशी प्लेन शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है।मामला थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 258/2025, धारा 34(2), 42 छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अवैध नशा, जुआ एवं सट्टा कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BH 2748 में अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि पश्चात थाना सक्ती की पुलिस टीम द्वारा पुरेन्हापारा तालाब के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम संजय रात्रे पिता अंतु राम रात्रे, उम्र 32 वर्ष, निवासी असोंदा, थाना सक्ती तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अमृत लाल राठौर पिता राम प्रसाद राठौर, उम्र 42 वर्ष, निवासी असोंदा, थाना सक्ती बताया।जांच के दौरान अमृत लाल राठौर के पास रखे पिट्ठू बैग से 35 नग देशी प्लेन शराब (मात्रा लगभग 6.3 लीटर), जिसकी अनुमानित कीमत ₹2800/- पाई गई। आरोपियों से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, परंतु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से उक्त शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹70,000/-) को विधिवत जप्त कर लिया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट