बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 –

“अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बहुत काम की खबर हो सकती है. राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती जारी की है इस भर्ती के तहत अधिकारी, इंजीनियर और प्रबंधन स्तर के पद शामिल किए गए हैं.
इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 13 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. किन पदों पर होगी भर्ती? RCFL मैं निकली इस भर्ती के तहत कुल 32 पदों को भरा जाएगा.जिसमें अधिकारी (वित्त),मानव संसाधन अधिकारी,अधिकारी (चिकित्सा),वरिष्ठ प्रबंधक (CC Lab),अधिकारी (कानूनी) के अलावा इलेक्ट्रिकल विभाग के पदों के साथ सिविल विभाग के भी कुछ पद शामिल हैं.
योग्यता क्या चाहिए? RCFL मैं आवेदन करने के लिए पदों के हिसाब से योग्यता और अनुभव अलग-अलग तय किया गया है जो कि इस प्रकार है- अधिकारी (वित्त) के लिये – CA / CMA या B.Com, MBA (Finance) के साथ 2 साल का अनुभव मांगा गया है. मानव संसाधन अधिकारी के लिये – किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ HR/Personnel में PG के साथ 2 साल का अनुभव होना चाहिए. अधिकारी (चिकित्सा) पद पर आवेदन करने के लिए- MBBS के साथ-साथ मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन और 2 साल का अनुभव होना चाहिए. वरिष्ठ प्रबंधक (CC Lab) के लिये -PhD (Chemistry) या BE/B.Tech (Chemical) के अलावा 17 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए. अधिकारी (कानूनी) पद पर आवेदन करने के लिए- LLB या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ डिग्री के साथ 2 साल का अनुभव जरूरी है. सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के पद पर आवेदन करने के लिए- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और 16 साल का अनुभव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)के पद पर आवेदन करने के लिए- BE/B.Tech (Electrical) और 2 साल का अनुभव जरूरी है. वरिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के लिए BE/B.Tech (Electrical) और 4 साल का अनुभव होना चाहिए. उप प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) पद के लिए BE/B.Tech (Electrical) और 8 साल का अनुभव. इंजीनियर (सिविल) के पद पर आवेदन के लिए BE/B.Tech (Civil) 2 साल का अनुभव. वरिष्ठ अभियंता (सिविल) के पद के लिए BE/B.Tech (Civil) 4 साल का अनुभव.
उम्र सीमा क्या तय की गयी है? इस पदों पर आवेदन करने के लिए पदों के हिसाब से एज लिमिट अलग- अलग तय की गयी है.कम से कम उम्र 34 साल और अधिकतम उम्र सीमा पदों के हिसाब से 52 साल तक तय की गयी है, साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार छूट दी जाएगी.