कोरबाछत्तीसगढ़

बदहाल सड़क ने छीनी जिंदगी, गड्ढे में फिसली बाइक, ट्रेलर तले कुचलकर SECL कर्मी की मौत

“कुसमुंडा क्षेत्र के भुट्टा चौक में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में एसईसीएल कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार बांकी मोगरा निवासी दुखीराम उम्र 55साल अपनी बाइक से इमलीछापर चौक से कुसमुंडा खदान की ओर जा रहा था इसी दौरान भुट्टा चौक के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गिरते ही बगल से गुजर रहे एक भारी ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस व डायल 112 को सूचना दी गई। घायल कर्मी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने सड़क की जर्जर स्थिति को हादसे की मुख्य वजह बताते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि भुट्टा चौक में लंबे समय से बड़े गड्ढे बने हुए हैं और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से हादसों का खतरा बढ़ गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -