कोरबाछत्तीसगढ़

200 पावर प्लांट नाला के पास झाड़ियां में खून से लथपथ मिली अज्ञात युवक की लाश

“सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया नाला के पास जंगल में खून से लथपथ एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, जंगल की ओर गए कुछ लोगों ने झाड़ियों के बीच एक युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा।

पास जाकर देखने पर युवक की मौत हो चुकी थी और उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला। इसके बाद तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। शव की स्थिति को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है

। खबर लिखे जाने तक शव मौके पर ही मौजूद था और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही थी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है

You cannot copy content of this page

Latest
स्कूल के बाउंड्री बाल को तोड़ता हुआ स्कूल परिसर पर ट्रेलर, बड़ा हादसा टला कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।