कोरबाछत्तीसगढ़

कुसमुंडा कोयला खदान में हुआ बड़ा हादसा

  • 100 टन डंपर में लगी भीषण आग
  • ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान
    कोरबा सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना कुसमुंडा कोयला खदान में एक बड़ा हादसा हो गया।
  • जानकारी के अनुसार खदान में कार्यरत लगभग 100 टन क्षमता वाले डंपर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई
  • डंपर में आग लगते ही वाहन ऑपरेटर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में करोड़ों रुपये कीमत की भारी भरकम डंपर मशीन जलकर खाक हो गई। हादसे के बाद साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की टीम द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि शुरुआती प्रयास असफल साबित हुए। बाद में अतिरिक्त संसाधन बुलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रखी गई।
    फिलहाल डंपर में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या अत्यधिक तापमान को संभावित कारण माना जा रहा है।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -