कोरबाछत्तीसगढ़

युवक की संदिग्ध मौत, NTPC रेलवे लाइन किनारे पेड़ पर फांसी  लटका मिला शव

दर्री क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अरुण निषाद (22 वर्ष), पिता स्व. किशोर, निवासी फर्टिलाइजर बस्ती के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल  की रात करीब 9 बजे अरुण की आखिरी बार अपने परिजनों से बातचीत हुई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव दर्री स्थित BCPP प्लांट के सामने NTPC रेलवे लाइन के किनारे फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।

घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसे लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और परिवार में उसकी मां व बहन ही हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और परिस्थितियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके गा

You cannot copy content of this page

Latest
रोजगार और जनसुनवाई के वादे  CSPGCL हवा हवाई स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं हसदेव दर्री केनल में अज्ञात युवक तैरती हुई दिखी लाश प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना का विद्युत् कंपनी कर रहा बंटाधार,बन रही पलायन की स्थिती। सक्ती के दो निर्णायकों ने राष्ट्रीय कबड्डी परीक्षा में रचा इतिहास युवक की संदिग्ध मौत, NTPC रेलवे लाइन किनारे पेड़ पर फांसी  लटका मिला शव युवक की संदिग्ध मौत, NTPC रेलवे लाइन किनारे पेड़ पर फांसी  लटका मिला शव डीजल से भरे आठ वाहन जब्त किया पुलिस ने एनटीपीसी के मजदूर अब पहुंचे थाना न्यायालय की शरण पर कंपनियों की गुंडागर्दी से न्याय मांगने से कंपनिय... ट्रांसफार्मर के पास झाड़ियां पर लगी आग  ,शॉर्ट सर्किट से केबल पर लगी आग ट्रांसफार्मर के पास झाड़ियां पर लगी आग  ,शॉर्ट सर्किट से केबल पर लगी आग