कोरबाछत्तीसगढ़

जय श्रीराम के नारों से गूंज भगवा रंग में रंगी उर्जानगरी—शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

“चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष के पावन संगम पर गुरुवार को कोरबा पूरी तरह भगवामय हो उठा। “हर घर से एक ही नारा—जय श्रीराम” के गगनभेदी उद्घोष के साथ शहर की फिजा भक्तिमय हो गई। सड़कों पर आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर दिशा में बस राम नाम की धुन और श्रद्धालुओं का जोश नजर आया। हिन्दू क्रांति सेना और बजरंग दल द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को झंकृत कर दिया। डीजे की गूंजती धुन, लेजर लाइट की चमक और भगवान श्रीराम-माता सीता की जीवंत झांकियों ने माहौल को अलौकिक बना दिया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति और उत्साह में झूमते रहे—मानो पूरा शहर राममय हो गया हो।

कोसाबाड़ी चौक से निकली यह दिव्य यात्रा घंटाघर, बुधवारी, टीपी नगर होते हुए सीतामणी स्थित श्री राम जानकी मंदिर पहुंची, जहां भक्ति और उल्लास के बीच इसका समापन हुआ। खास बात यह रही कि हिन्दू क्रांति सेना और बजरंग दल की शोभायात्राएं एक साथ आगे-पीछे चलती हुई एकजुटता और शक्ति का संदेश देती रहीं। 

शहर की सड़कों पर उमड़ी भारी भीड़ ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। लाखों श्रद्धालुओं की सहभागिता ने यह साबित कर दिया कि कोरबा की धड़कनों में आस्था बसती है और परंपराओं के प्रति लोगों का उत्साह हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रही। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में पूरे मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। यातायात पुलिस ने भी लगातार निगरानी रखते हुए व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। कोरबा में इस बार का हिन्दू नववर्ष सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, एकता और सांस्कृतिक गर्व का विराट उत्सव बनकर उभरा

You cannot copy content of this page

Latest
जय श्रीराम के नारों से गूंज भगवा रंग में रंगी उर्जानगरी—शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब बारिश में बह गई नाली,  साल से जमे अधिकारी पर सवाल—14 किमी सड़क-नाली निर्माण सरकारी राशि का दुरु... ग्राम नुनेरा  भीषण सड़क दुर्घटना  अनियंत्रित ट्रेलर  तीन लोगों को रौंद हादसे में तीनो... अचानक ऐसा क्या हो गया बच्चों से भारा बैंन पलट गया 14 बच्चे हो गए घायल तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों अपने चपेट पर लिया ट्रक ही पलट गया बाइक सवार के ऊपर मऊहा लाटा धारा सोनवानी का नया छत्तीसगढ़ी धमाका सोशल मीडिया पर तहलका करूमौहा जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, घने जंगल के बीच अपाहिज श्रमिक ने कर ली खुदकुशी इंदिरा नगर निवासी बालको में जोगी कांग्रेस का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन को पूरी तरह से असफल अंडर-23 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन 22 मार्च को कटघोरा पर