कोरबाछत्तीसगढ़

बारिश में बह गई नाली,  साल से जमे अधिकारी पर सवाल—14 किमी सड़क-नाली निर्माण सरकारी राशि का दुरुपयोग

“विभाग के अंतर्गत कराए गए निर्माण कार्यों को लेकर बड़ा विवाद सामने आ रहा है। क्षेत्र में बनाई गई नाली निर्माण के लगभग एक साल के भीतर ही बारिश में बह गई, जिससे कार्य की गुणवत्ता और पूरे मामले पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस निर्माण में सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया और ठेकेदार को फायदा पहुंचाया गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन-किन लोगों की मिलीभगत से यह पूरा मामला हुआ, लेकिन इसे लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं।

इस मामले में उप वनमंडलाधिकारी आशीष खैरवार की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि वे पिछले 7-8 वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं और अपनी ऊपरी पहुंच का हवाला देकर यहीं रुका हुआ है।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि केवल यह नाली ही नहीं, बल्कि लगभग 14 किलोमीटर सड़क और नाली निर्माण कार्यों में भी अनियमितता और मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। अब इस पूरे मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों ने भी सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है।

कुछ जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और वन मंत्री से की जाएगी। साथ ही, कोरबा कलेक्टर से भी इस मामले की शिकायत करने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए,

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -