कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा को मिलेगा आधुनिक इलाज का नया केंद्र- 7 मार्च को शुरू होगा

“शहर के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में 7 को कोरबा के टी.पी. नगर स्थित न्यू बस स्टैंड के समीप अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 100 बिस्तरों वाले सुपरस्पेशलिटी “शिवाय हॉस्पिटल” का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है।

अस्पताल के शुरू होने से कोरबा सहित आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। इससे लोगों को बड़े शहरों की ओर इलाज के लिए जाने की मजबूरी भी काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।

शुभारंभ समारोह में प्रदेश के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य-उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष पवन सिंह करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी भी मौजूद रहेंगे।

अस्पताल के शुभारंभ को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। आयोजकों के अनुसार शिवाय हॉस्पिटल में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के माध्यम से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल के संस्थापक डॉ. विवेक मितल (न्यूरो व स्पाइन सर्जन), आशीष भावनानी (B.Arch) तथा डॉ. यशा मितल (CEO)

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -