कोरबाछत्तीसगढ़

सूने मकान की चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मां–बेटा गिरफ़्तार

“जिले में बढ़ते संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूने मकान में हुई चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए पुलिस ने मां–बेटे की जोड़ी को गिरफ्तार किया है

आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 11 लाख 11 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर और थाना कोतवाली कोरबा की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। दिनांक 06 फरवरी 2026 को प्रार्थी द्वारा चौकी मानिकपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपने परिवार सहित रायपुर गया हुआ था। 07 फरवरी की रात वापस लौटने पर उसने देखा कि घर के बाहर और अंदर के ताले टूटे हुए थे तथा घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी हो चुके थे। प्रारंभिक रूप से चोरी की कीमत लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई थी।

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और संदेह के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण आरोपियों द्वारा मधुर फाइनेंस में गिरवी रखे गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फाइनेंस संस्था से संपर्क कर विधिवत कार्रवाई के बाद सभी आभूषण बरामद कर लिए। बरामद किए गए आभूषणों का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 11 लाख 11 हजार रुपये आंका गया है। गिरफ्तार आरोपियों में संजय वैष्णव उर्फ गोलू उम्र 31 वर्ष और लव कुमारी वैष्णव उम्र 50 वर्ष शामिल हैं, दोनों निहारिका साडा कॉलोनी, क्वार्टर नंबर डी-18, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा के निवासी हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(1) और 317(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी संजय वैष्णव उर्फ गोलू के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, नकबजनी और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों के प्रकरण बालकोनगर, सिविल लाइन रामपुर और कोतवाली कोरबा थानों में दर्ज रहे हैं।

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -