कोरबाछत्तीसगढ़

चरित्र शंका के कारण ढेलवाडीह में पति ने ली पत्नी की जान किये गैंति से कई वार…

कटघोरा तहसील के अंतर्गत ढेलवाडीह गांव मे कल रात्रि एक हत्याकांड से पूरे गांव मे सनसनी फैल गयी..
एस ई सी एल ढेलवाडीह के मुख्यद्वार के पास बनी बस्ती में जहाँ लोग भोजन बनाने मे व्यस्त उसी दरमियान हुए इस हत्याकांड में पूरे गांव मे कोहराम मच गया चीख पुकार सुनकर देखते ही देखते घटना स्थल पर भारी भिड़ इकट्ठी हो गयी..


प्राप्त जानकारी के अनुसार रैना यादव 34 वर्ष का विवाह ग्राम रंजना निवासी तुलसी यादव 40 वर्ष के साथ हुआ था.
विवाह के बाद भी इनकी कोई संतान नही होने कि वजह से दोनों के बिच आये दिन झगड़ा होता था

.
बताया जाता है कि तुलसी यादव बहुत ही गुस्सैल प्रवृत्ती का था और रिस्तेदारो से उसके सम्बन्ध अच्छे नही थे.. गुस्से मे विवाद होने पर अपनी पत्नी के उपर कई लोगों के साथ अफेयर होने एवं बच्चा ना होने कि बात पर मार पीट करता था. इससे नाराज होकर रैना यादव महज 5 किलोमीटर दूर स्थित अपनी मायका आ जाती थी.
घटना के कुछ दिन इसी तरह मार पीट से नाराज होकर अपनी मायके आ गयी थी. अपनी पत्नी को वापस ले जाने के लिए नशे कि हालत में कल शाम7 बजे ढेलवाडीह आया और वापस ससुराल वापस जाने को बोला परन्तु रैना यादव के बार बार माना करने से क्षुब्ध होकर मार पीट करने लगा विवाद ज्यादा बढ़ने पर घर मे पड़े हुवे गैंति से बड़ी निर्ममता से ताबड़तोड़ 4 वार करके अपनी पत्नी की नृषन्स हत्या कर घटना स्थल से फरार हो गया..


जानकारी के अनुसार तुलसी वहां से सीधा आपने घर गया अपने परिवार के सदस्यों से मिला उसके पश्चात दीपका थाना पहुंचा वहां पहुंचकर पुरी कहानी बताकर अपना आत्म समर्पण कर दिया..
चुंकि घटना स्थल कटघोरा थाना अंतर्गत आता है इसलिये रात्रि में ही आरोपी को कटघोरा थाने के सुपुर्द कर दिया गया.

लाश को जिसने भी देखा उसके होश उड़ गये ऐसा खौफनाक नजारा लोगो से देखा नही गया गैंति का एक वार महिला के मुह मे लगा जो जबड़े को तोड़ती हुई सर के आर पार हो गया आरोपी के ऐसे घिनौने और इतनी क्रूरता से ऐसा सांघेतिक वार को देखकर लोगों की आँखे फटी की फटी रह गयी.

.परिवार एवं रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों  गांव मे शोक की लहर फैल गयी इस विभत्स हत्याकांड के कारण पूरे गांव में चारों ओर सन्नाटा पसर गयी

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट