कोरबाछत्तीसगढ़

रेलवे के नोटिस के बाद भड़का लोगों का आक्रोश इमली छापर में सड़कों पर उतरे लोग

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर बस्ती में बीते कुछ दिनों से रेलवे प्रबंधन के द्वारा मकान तोड़ने के लिए लगातार नोटिस दिया जा रहा है।

आज गुरुवार की सुबह कुछ रेलवे के कर्मचारी घरों के बाहर निशान लगने लगे और लोगों से कहने वालों की मकान खाली कर दो तोड़ना है, जिसके बाद लोगों का आक्रोश भड़क उठा और वे सभी बड़ी संख्या में इमली छापर चौक पहुंच गए। जहां पर पहले मुख्य सड़क को चक्का जाम करने की कोशिश किए परंतु स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें आम लोगों के रास्ते में नहीं बैठने की अपील की उनकी समझाइश के बाद सभी ट्रक जाने वाले सड़क पर बैठ गए।

कुछ देर बाद दर्री तहसीलदार भी मौके पर पहुंची उन्होंने लोगों से बात की और आगे रेलवे अधिकारी और प्रशासन के साथ बैठकर मीटिंग कर का आश्वासन दिया जिसके बाद लोग सड़क से हटे।

इस दौरान क्षेत्र के पूर्व पार्षद और कोरबा विहिप जिलाअध्यक्ष अमरजीत सिंह, सर्वमंगला नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, इमली छापर वार्ड पार्षद आरती लखन सिंह, विकास नगर पार्षद गीता गभेल, पूर्व पार्षद और वर्तमान कुसमुंडा कांग्रेस अध्यक्ष बसंत चंद्रा, कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी सहित बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहें।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -