कोरबाछत्तीसगढ़

ट्रैक्टर की चपेट पर आया एक युवक ट्रैक्टर पलटी घटनास्थल पर उसकी मौत

टक्कर मार ट्रैक्टर पलटा ग्रामीण के ऊपर-मृत्यु


कोरबा जानकारी के अनुसार काम कर घर लौट रहे एक ग्रामीण को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर पलट गया। वाहन के नीचे दबने से एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।


कोरबा जिला पाली थाना के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सपलवा निवासी सुमिरन धनवार (24) शाम 6 बजे बारी ग्राम उमराव से मजदूरी कर पैदल घर लौट रहा था। इस दौरान सपलवा मार्ग पर पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर से ग्रामीण सड़क किनारे गिर गया। इसी दौरान ट्रैक्टर बेकाबू होकर ट्राला सहित पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
चैतमा चौकी प्रभारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे, जहां से ट्रैक्टर चालक भाग गया था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं केस दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। मामले में पुलिस फरार आरोपी चालक की पतासाजी कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक दुर्घटनाकारित ट्रैक्टर-ट्रॉली पाली निवासी का है, जो पहाड़ी अंचल में ठेकेदारी का कार्य करता है।

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़