कोरबाछत्तीसगढ़

“अब थंब इंप्रेशन से भी मिलेगा राशन, ओटीपी प्रक्रिया भी रहेगी जारी  

तीन माह का एक मुस्त चावल वितरण से शुरू की गई ओटीपी प्रक्रिया के चलते राशन दुकान संचालकों और हितग्राहियों को होने वाली समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों के लिए खाद्य विभाग को नई ई -पोस मशीन एल – 1 डिवाइस प्राप्त हो चुकी है । जिसका वितरण भी शुरू कर दिया गया है । शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग-अलग जगह से मशीन का वितरण किए जाने से जल्द से जल्द मशीन राशन दुकानों तक पहुंच जाएगी। शहरी क्षेत्र की कुछ दुकानों में गुरुवार से ही इस मशीन के जरिए तीन माह का एक मुस्त राशन वितरण शुरू हो जाएगा।

  • राज्य शासन के निर्देश पर हितग्राहियों को जून,जुलाई और अगस्त माह का चावल एक साथ दिया जा रहा है, लेकिन इस चावल को लेने ओटीपी प्रक्रिया के चलते लोगों को काफी समस्याएं हो रही है । आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने के चलते लोगों के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहा है, ऐसे में आधार मोबाइल लिंक करने भी भीड़ लग रही है । इस बीच राशन वितरण के लिए नई मशीनों का वितरण खाद्य विभाग द्वारा किया जा रहा है, अब इस मशीन के जरिए ही राशन वितरण होगा जिससे होने वाली समस्याएं खत्म हो जाएगी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानें हैं, जिसके माध्यम से लाख राशन कार्ड धारियों को राशन का वितरण किया जाता है । इन दुकानों के लिए खाद्य विभाग को मशीनों के अतिरिक्त रिज़र्व मशीन भी प्राप्त हुई है।

नई पोस मशीन में कई सुविधाएं दी गई है । इसमें मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी, आई स्कैनर के साथ पुरानी प्रक्रिया से वितरण के थम इंप्रेशन भी दिया गया है, यदि किसी व्यक्ति के मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त नहीं होता है तो वहां थम लगाकर राशन प्राप्त कर सकता है

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -