कोरबाछत्तीसगढ़

समुंदर पार से आए पक्षी मेहमान कोरबा वन विभाग ने की तैयारी कनकी ग्राम में पहुंच रहे हैं


कोरबा .  मानसून की दस्तक के साथ ही कोरबा में सात समंदर पार से एशियन ओपन बिल स्टार्क प्रवासी पक्षी पहुंचने लगे है । जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कनकी में ये प्रवासी पक्षी पिछले लंबे समय से मानसून से ठीक पहले हजारों की संख्या में पहुंचते है। प्रवासी पक्षी ओपन बिल स्टार्क पूरे जिले में सिर्फ कनकी गांव में ही आते है। प्रवासी पक्षियों के बचाव के लिए वन विभाग द्वारा पेड़ों के नीचे नेट लगाया गया है, ताकि पक्षियों के अंडे या बच्चों का बचाव किया जा रहा है। इसके साथ ही सांप और दूसरे जानवरों से पक्षियों के बचाव के लिए पेड़ों में कांटेदार फेंसिंग वायर लगाया गया है। ताकि पक्षियों की किसी तरह के भी नुकसान से बचाया जा सके।

वही कनकी गांव के ग्रामीण इन प्रवासी पक्षियों को काफी शुभ और मानसून का संदेश लेकर आने वाला पक्षी बताते है। हर साल मानसून से ठीक पहले हजारों की संख्या में ये पक्षी कनकी पहुंचते है, और गांव के मंदिर परिसर में लगे 2 पेड़ो पर ही अपना घोसला बनाकर बच्चों को जन्म देते है। गांव के लोगों की माने तो पक्षियों के गांव में आने को काफी शुभ माना जाता है, यहीं वजह है कि इन पक्षियों को कभी भी कोई नुकसान नही पहुंचाता। कोरबा डीएफओ ने बताया कि कोरबा पहुंचने वाले साईबेरियन पक्षी दक्षिण पूर्व एशिया में मुख्य रूप से श्रीलंका, इंडोनेशिया, आस्टे्लिया सहित अन्य देशों में पाये जाते है। इन प्रवासी पक्षियों के कोरबा वन मंडल के ग्राम कनकी में पहुंचने को लेकर वन विभाग लगातार काम कर रहा है। पक्षियों के सुरक्षा के लिए वन विभाग ने गांव में तड़िक चालक भी लगवाया है, ताकि बरसात के दिनों में आकाशीय बिजली से इन्हे कोई नुकसान ना हो सके।”

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट