कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा / घर के दरवाजे में आकर बैठा जहरीला सांप कमरे में डंडा लेकर करती रही अपनी सुरक्षा जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू

*घर के दरवाजे में आकर बैठा जहरीला  सांप, कमरे में अंदर डंडा लेकर करती रही अपनी सुरक्षा

 कोरबा – कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र के ओमपुर बस्ती में रात्रि 9 बजे के आस पास सूरज कुमार का परिवार सोने की तैयारी कर ही रहा था की अचानक एक जहरीला सांप उसके घर में घुस गया और  दरवाजे के पास आकर बैठ गया और उसकी मां कमरे से बाहर नहीं आ पाई, अंदर कमरे में फंसी महिला एक डंडा लेकर एक किनारे खड़ी हो गई फिर सूरज एवं पड़ोसी ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया, जिसके बाद बिना देरी किए रजगामार के लिए निकल गए, फिर उस जहरीले अहिराज सांप को सुरक्षित रेस्क्यु किया तब जाकर घर वालों के साथ पड़ोस के लोगों ने राहत भरी सांस लिया और जितेंद्र सारथी का धन्यवाद् ज्ञापित किया, उसके पश्चात सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने कहा मौसम बदलने के कारण लगातार सांपों का निकलना शुरू हो गया हैं तो जब भी सांप दिखे उसको मारे नहीं बल्कि हेल्प लाइन नंबर 8817534455 पर सूचना दे साथ ही सर्प दंश होने पर बिना देरी किए हस्पताल जाएं,सारथी ने बताया सब से ज्यादा रेस्क्यु कॉल रात्रि में आ रहे हैंऔर हम लगातार लोगों तक पहुंच कर उनकी मदद कर रहे।

You cannot copy content of this page

Latest
स्कूल के बाउंड्री बाल को तोड़ता हुआ स्कूल परिसर पर ट्रेलर, बड़ा हादसा टला कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।