छत्तीसगढ़राजनीति

सीएम भूपेश बघेल ने पाटन सीट से भरा नामांकन, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

@रायपुर ब्यूरो- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नामांकन भरने के लिए दुर्ग के जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। सीएम भूपेश बघेल ने पाटन सीट से नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने के बाद गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू चरणदास महंत समेत दुर्ग जिले के सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कराया। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है।

कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

नामांकन दाखिल करने के दौरान सीएम बघेल के साथ उनके करीबी चरणदास महंत और ताम्रध्वज साहू मौजूद थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नामांकन भरने के लिए दुर्ग के जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है।

भूपेश बघेल ने इस सीट से पांच बार 1993, 1998, 2003, 2013 और 2018 में विधानसभा चुनाव जीते हैं. हालांकि, 2008 में वह बीजेपी के विजय बघेल से विधानसभा चुनाव हार गए थे. विजय बघेल भूपेश बघेल के रिश्तेदार हैं. इस सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर विजय बघेल को मैदान में उतारा है. वह दुर्ग से लोकसभा सांसद हैं

सीएम बघेल ने नामांकन दाखिल करने के बाद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया और नामांकन के दौरान की कुछ तस्वीरें भी साझा की। इन तस्वीरों में उनके साथ पार्टी के कई नेता नजर आ रहे हैं।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -