कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुरराजनीति

कोटा विधानसभा के छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के समक्ष कांग्रेस में हुए शामिल

मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव ने पार्टी की सदस्यता प्रदान कर शुभकामनाएं दी..

@कोटा विधानसभा – कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता और महासचिव प्रियंका गांधी कल छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहीं जहां छत्तीसगढ़ में उन्होंने दो जगह पर चुनावी सभाओं को संबोधित किया।इस दौरान प्रियंका गांधी ने कई बड़ी घोषणाएं भी की।

सोमवार को बिलासपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के बिलासपुर प्रवास के दौरान नामांकन एवं चुनावी सभा में प्रियंका गांधी के समक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति कोटा क्षेत्र के प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के अनुरोध पर कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के वरिष्ठ पदाधिकारी रेणु जोगी के विधायक प्रतिनिधि संजय जायसवाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता विधिराम सिदार एवं देवकुमार थवाईत बृजभान सिंग, महेंद्र सूंर्यवंशी, प्रमोद कहर, अब्दुल अलीम खान, संतोष यादव, निखिलेश गौतम, जागेश्वर केवट, संतोष गोंड, वाशु यादव, अशोक राज, सुरेश मरावी, भागीरथी मरकाम, राजू पटेल, अशोक यादव, सुदर्शन यादव सहित 20 लोगों ने जनता कांग्रेस जोगी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

प्रियंका जी ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया। विधिराम सिदार एवं संजय जायसवाल ने कहा कि यह उनकी घर वापसी हैl साथ में प्रमुख रूप से विभोर सिंग, आनंद जायसवाल, दामोदर सिंग, शीतल जायसवाल, पुष्पकांत कश्यप, राम् गोपाल कहरा, सुभाष अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, मदन कहरा, रियाज अहमद, खोखर एवं अन्य साथी गण उपस्थित रहे..

उनकी विधिवत प्रवेश की घोषणा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा की गई, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस को जानने और मानने वाले कांग्रेस में वापस आ रहे हैं, संजय जायसवाल एवं विधिराम सिदार के कांग्रेस प्रवेश पर ब्लाक अध्यक्ष कोटा आदित्य दीक्षित, बेलगहना रामचंद्र पैकरा, रतनपुर रमेश सूर्या, जिला पंचायत अरूण सिंह चौहान, कोटा मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा कि कोटा में अटल श्रीवास्तव की विजय सुनिश्चित है।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी