Uncategorizedकोटाछत्तीसगढ़बिलासपुरभारतरायपुर

वेलकम शराब फैक्ट्री एनजीटी के नियमों की धज्जियां उडानें में कोई कसर नही छोड़ रहा है…

ग्रामीणों के निस्तारी के तलाब को भी नही छोडा़ कर दिया प्रदुषित

जिम्मेदार अधिकारी बने है अनजान

करगीरोड कोटा – प्रदूषण का मानव और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर व्यापक और , नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और ये सब जल प्रदूषण, वाणिज्यिक और औद्योगिक कचरे से औद्योगिक अपशिष्ट प्रदार्थ जानबूझकर जल के सतह जल में छोड़े जाने के कारण होता है; जल में बहने वाले अपशिष्ट और प्रदूषकों से खतरा बढते जा रहा है l

और ये खतरा फैलाने का काम कोटा विधानसभा क्षेत्र में स्थित वेलकम शराब फैक्ट्री प्रबंधन कर रहा है जो नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के नियमों की भी खुलकर धज्जियां उडा रहा है l
आपको बताते चले कि कोटा के छेरकाबांधा स्थित वेलकम शराब फैक्ट्री के पास वन विकास निगम की शासकीय भूमि है जिसमें ग्रामीणों की निस्तारी के लिए ये तलाब वन भूमि में बनाया गया था पशुओं के पानी पीने के लिए था लेकिन वेलकम प्रबंधन की मनमानी के चलते यह इतना भयंकर प्रदुषित हो गया है कि अब यह तालाब किसी के काम का नही रहा इसमें वेलकम के अपशिष्ट गंदगी को इतना बहा दिया गया है कि समझ नही आता कि यह तालाब है ना तो यह जानवरों के पीने योग्य है और ना ही ग्रामीणों के निस्तारी योग्य बचा l

ग्रामीणों नें बताया कि यह तलाब शासकीय वन भूमि पर है वेलकम प्रबंधन इसको इतना प्रदुषित कर दिया है कि अब ये किसी के निस्तारी के काम नही आता l वेलकम की मनमानी और लापरवाही के चलते ग्रामवासी परेशान है l

जानकारी के मुताबिक इस मामले में ग्रामीणों नें साल भर पहले आंदोलन किया था जिसमें वन विकास निगम के एक बीट गार्ड को निलंबित भी किया जा चुका है l

“”इस पूरे मामले में वन विकास निगम की एसडीओ चुनेश्वरी अदिति शिवाने से बात की गई तो उनका कहना था मैने रेंजर से जानकारी ली है उन्होने बताया कि हमने जांच की थी हमारे वन भूमि में वह तलाब है और वेलकम फैक्ट्री का अपशिष्ट प्रदार्थ उसमें बहाया जा रहा है मै जांच के और डाक्यूमेंट चेक कराती हूं और डीएफओ सर से चर्चा कर जो भी उचित कार्यवाही होगी की जाएगी l“”

वर्तमान में क्षेत्र के हलातों और वेलकम डिस्टलरीज के कारनामों को देखते हुए के ऋषि सिंह ठाकुर नें राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल में शिकायत भेजी है l

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -