स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे, 3 बच्चे नदी के तेज बहाव में बहे,

“तखतपुर थाना क्षेत्र में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे तीन बच्चे नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बहे गए,
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू की, जानकारी के अनुसार अनमोल जायसवाल (7), सिद्धि जायसवाल (8) और रिद्धि जायसवाल (8) स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे,

बताया जा रहा है कि तीनों बच्चों ने मुख्य रास्ते के बजाय शॉर्टकट रास्ता अपनाया, जो नदी की ओर जाता है, इसी दौरान वे नदी के तेज बहाव में बहे गए,

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, सर्च ऑपरेशन के दौरान रिद्धि जायसवाल का शव बरामद कर लिया गया, वहीं अनमोल और सिद्धि का अब तक पता नहीं चल पाया है, एसडीआरएफ और तखतपुर पुलिस की टीमें नदी के संभावित क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं, नदी के बहाव और आसपास के इलाकों को खंगाला जा रहा है, स्थानीय लोग भी मौके पर जुटे हैं, और दोनों बच्चों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं,