कोरबाछत्तीसगढ़

कबाड़ की गाड़ी से पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद कहां से आया अब पुलिस की पकड़ पर

“शहर में कबाड़ कारोबार से जुड़ी कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब कबाड़ से भरी एक गाड़ी की तलाशी में पुरानी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए

। हथियार मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि कबाड़ से भरी एक गाड़ी में हथियार और कारतूस रखे हुए हैं

। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने संदिग्ध गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कबाड़ के सामान के बीच पुलिस को एक पुरानी पिस्टल दिखाई दी। इसके साथ ही पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। हथियार और कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

गाड़ी कबाड़ी प्रहलाद साहू के यहां से निकली थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पिस्टल और कारतूस कबाड़ में कैसे पहुंचे और इन्हें गाड़ी में किसने रखा था। पुलिस की जांच का प्रमुख बिंदु यह भी है कि बरामद पिस्टल किसकी है और क्या इसका इस्तेमाल किसी आपराधिक वारदात में किया गया है। इसके अलावा पुलिस कबाड़ कारोबार से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर सकती है, ताकि हथियार के स्रोत और इसके पीछे की पूरी कड़ी का पता लगाया जा सके। फिलहाल हथियार बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट