Uncategorized

यात्री बस पलटी 50 से ज्यादा यात्री सवार थे कई गंभीर रूप से घायल तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित होकर पलटा

जांजगीर-चांपा _एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। बताया जा रहा है कि बस कोरबा से सरायपाली की ओर जा रही थी, तभी ग्राम कन्नौद के पास यह भीषण हादसा हो गया।
बस में करीब 50 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।


इस दुर्घटना में कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी बिर्रा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया।


फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि बस चालक का नियंत्रण खोने से यह दुर्घटना हुई।


फिलहाल सभी घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट