कोरबाछत्तीसगढ़

बालको प्लांट में ट्रांसपोर्टरों के साथ पुलिस की हुई एक अहम बैठक

  • नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्यवाही
    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना बालको नगर क्षेत्र में स्थित बालको प्लांट परिसर में ट्रांसपोर्टरों और बालको प्रबंधन के साथ एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भारी वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के सख्ती से पालन पर जोर दिया गया।

  • उक्त बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी और थाना प्रभारी युवराज तिवारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी भारी वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए, खासकर रात के समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों के पीछे रेडियम लगाना जरूरी होगा। पुलिस ने साफ किया कि आने वाले दिनों में जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर सघन वाहन चेकिंग की जाएगी। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही नियमो के गंभीर उल्लंघन की स्थिति में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए सक्षम प्राधिकारी को प्रस्ताव भी भेजा जाएगा। बैठक में यह भी कहा गया कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें ट्रांसपोर्टरों और आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। कोरबा पुलिस ने सभी से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित और जिम्मेदार परिवहन व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
    इस पहल को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी